सऊदी अरब जाने वाली एयर इंडिया की सभी फ्लाइट 20 अक्टूबर तक कैंसिल

एयर इंडिया की फ्लाइट
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। सऊदी अरब में सुरक्षा के हालात काफी संवेदनशील हैं। हूतीयों की ओर से सऊदी के महत्‍वूर्ण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को टार्गेट किया गया है। इससे हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सऊदी अरब में बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को एयर इंडिया ने रियाद, जेद्दा और दम्माम के लिए अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं।

साथ ही एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड देने की घोषणा की है। एयर इंडिया के फैसले से इन शहरों से भारत आने और यहां से सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एयरलाइन का कहना है कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। सुरक्षित उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए हालात का आकलन किया जा रहा है। स्थिति अनुकूल होने पर उड़ानें दोबारा शुरू करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, जॉर्डन-कुवैत समेत छह देशों में US ठिकानों पर किए हमले

फिलहाल सऊदी अरब की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी जांचने की सलाह दी जाती है। इस संबंध में एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करते हुए कहा कि सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी गई हैं। हम हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं और उड़ानों को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू करने के लिए लगातार स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की फ्लाइट को मिला हाईजैक अलर्ट, रास्‍ते में हुई इमरजेंसी लैंडिंग