#COVID19: 24 घंटें में 549 नए मामले, “संक्रमितों की संख्या हुई 5734, 166 की मौत, 20 कंपनियां कर रहीं PPE का निर्माण”

वेंटिलेटर

आरयू वेब टीम। देश में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस के खतरे के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी लव अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीपीई, मास्क और वेंटिलेटर की आपूर्ति अब शुरू हो गई है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कोरोना वायरस से 473 लोग अब तक अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं, कुल 5734 मामलों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 549 नए मामले सामने आए है। उन्होंने बताया कि अब तक 166 मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे ने 3,250 डिब्बों को कोरोना वायरस पृथक इकाइयों में तब्दील किया है, कुल 5,000 डिब्बों को तब्दील किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा, कोरोना संक्रमितों के लिए बनाएं अलग हॉस्पिटल

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी लव अग्रवाल ने बताया कि पीपीई, मास्क और वेंटिलेटर की आपूर्ति अब शुरू हो गई है। भारत में 20 कंपनियां पीपीई का निर्माण कर रही हैं। 49,000 वेंटिलेटर भी खरीदे जा रहे हैं।

बता दें, पूरे देश में 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस बीच पूरे देश में लॉकडाउन को लेकर चर्चा है कि इसकी अवधि बढ़ाई जाएगी। वहीं आज कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ओडिसा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। साथ ही केंद्र सरकार से भी मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- COVID-19: ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य, केंद्र सरकार से भी किया आग्रह