BJP के अधिवेशन में बोले मोदी, चोर देश में हो या विदेश में किसी को भी नहीं छोड़गा ये चौकीदार

भाजपा अधिवेशन
भाजपा अधिवेशन में बोलते पीएम मोदी।

आरयू वेब टीम। 

कभी दो कमरों में चलने वाली पार्टी आज महाधिवेशन कर रही है, यह गर्व की बात है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हर राष्ट्र की एक नियति होती, हर राष्ट्र का एक ध्येय होता है। इसलिए हम भारतीयों को भी उस ध्येय को हासिल करना है।

उक्‍त बातें शनिवार को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। इस दौरान प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरा मन आज ज्‍यादा बोलने का है। पीएम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि हमें पहले दिन से ही इसकी शिक्षा मिली है। साथियों बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली ऐसी बैठक है जो अटल बिहारी वाजपेयी के बगैर हो रही है। मैं उन्हें नमन करता हूं। साथ कहता हूं कि वे जहां कहीं भी हैं उनका आशीर्वाद हम पर बना रहेगा।

बिचौलिए के बचाव के लिए भेजे जा रहे हैं कांग्रेस के वकील 

इस दौरा विरोधियों पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि पहली बार विदेशी बिचौलिए को पकड़कर विदेश से लाया गया है। अब धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं। बिचौलिए के बचाव के लिए कांग्रेस के वकील भेजे जा रहे हैं। इनकी पोल खुल गई है तो ये गाली देने पर आमदा हैं। ये चाहे जितनी कोशिश कर लें, चौकीदार रुकने वाला नहीं है। चोर चाहे देश में हो या विदेश में ये चौकीदार किसी को भी नहीं छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सवर्णों को सरकारी नौकरी-शिक्षण संस्थानों में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

साथ ही राफेल को लेकर मोदी ने हमला बोला कि संसद में जब राफेल पर चर्चा हो रही थी तो हमारे एक साथी ने उदाहरण दिया था कि अगर हम टाट की खाली बोरी खरीदने जाएं तो इसकी कीमत काफी कम होगी। वहीं अगर इस टाट की बोरी में गेहूं भर दी जाए या चावल भर दिया जाए तो इसकी कीमत बदल जाएगी।

…वही एकजुट हो रहे हैं आज

जिन दलों का निर्माण ही कांग्रेस की कार्य संस्कृति से परेशान होकर शुरू हुई थी, आज वही एकजुट हो रहे हैं। ये लोग कांग्रेस के सामने सरेंडर कर रहे हैं। इस नए गठबंधन की हार शुरू हो चुकी है, तेलंगाना इसका उदाहरण है। कर्नाटक में गठबंधन के मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें एक कलर्क बनाकर छोड़ दिया गया है। देश में ये पहला अवसर है, जब केवल एक व्यक्ति के विरोध में राजनीतिक दल एकजुट हो रहे हैं।

देश को डूबो दिया घोटालों और भ्रष्टाचार में 

वहीं पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए मोदी बोले कि इससे पहले की सरकार ने साल 2004 से 2014 तक साल में देश को घोटालों और भ्रष्टाचार में डूबो दिया। देश की आजादी के बाद अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते तो देश की तस्वीर कुछ और होती। उसी तरह 2000 के चुनावों के बाद अटल बिहारी प्रधानमंत्री बने होते तो देश कहीं और होता। अब हमारी सरकार ने देश का आत्मविश्‍वास लौटाने का काम किया है।

वहीं भाजपा की उपलब्धियों पर बोलते पीएम ने कहा कि वर्तमान में देश के 16 राज्यों में या तो बीजेपी की सरकार है या हम सरकार में सहयोगी हैं। यह गौरव की बात है। मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि इस कार्यकारिणी में जितने भी प्रस्ताव पास हुए हैं, उसे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। हम इस पर गर्व कर सकते हैं कि हमपर एक भी दाग नहीं लगा है।

समानता दिलाने का एक प्रयास है 10 प्रतिशत आरक्षण का फैसला

मोदी ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण का फैसला समानता दिलाने का एक प्रयास है। यह उन गरीबों के लिए है, जिन्हें जाति के आधार पर नजरअंदाज कर दिया जाता था। मैं स्पष्ट कर देता हूं कि पहले से जिन्हें आरक्षण मिल रहा है उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है।

राजनीतिक लाभ के लिए उड़ाते हैं अभियान का मजाक

राजनीतिक लाभ के लिए लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान का मजाक उड़ाते हैं। दफ्तरों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उद्योग-धंधे बढ़ाए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए मैटरनिटी लीव की अवधि छह महीने कर दी गई है। जबकि पिछली सरकारों ने किसानों को केवल मतदाता बना रखा था। हम अंनदाता को ऊर्जादाता बना रहे हैं। हमने किसानों की हालत सुधारने के लिए लंबा रास्त चुना है। देश का किसान साक्षी है कि लागत का डेढ़ गुना एमएसपी निर्धारित करने की मांग कितने सालों से फाइलों में पड़ी थी। बीजेपी ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करवाया।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, चोरों को सही जगह पर ले जाएगा चौकीदार