बोले राहुल, इंडिया गठबंधन ने भाजपा के साथ संस्थान व एजेंसियों के खिलाफ भी लड़ा ये चुनाव, सरकार बनाने के सवाल पर भी दिया जवाब

इंडिया गठबंधन
मीडिया से बात करते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। जब मोदी सरकार ने हमारे बैंक खाते को सीज किया, पार्टियां तोड़ी, सीएम को जेल में डाला, तब मेरे दिमाग में था कि जनता को संविधान के लिए एक साथ लड़ना होगा और हुआ भी वही, इसके लिए मैं देश की जनता का धन्यवाद देता हूं। संविधान को बचाने के लिए ये जनता ने ही पहला कदम बढ़ा दिया है।

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि हमने यह चुनाव सिर्फ भाजपा के साथ संस्थानों, देश के शासन ढांचे, खुफिया एजेंसियों सीबीआइ और ईडीआइ, न्यायपालिका के खिलाफ भी लड़ा, क्योंकि इन सभी संस्थानों पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने कब्जा कर लिया था। प्रेस को भी दबाने की कोशिश की।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के दलों का समर्थन किया। जहां भी हम लड़े एक होकर लड़े। कांग्रेस ने क्लेरिटी से हिंदुस्तान को नया विजन दे दिया है। देश ने नरेंद्र मोदी को साफ कह दिया है कि हम आपको नहीं चाहते है। देश ने ये कर दिखाया है। देश की जनता ने बता दिया कि जिस तरह से मोदी और शाह देश को चला रहे हैं वो उन्हें पसंद नहीं। देश के संविधान को देश के गरीबों ने बचाया है, राहुल गांधी ने कहा कि जो भी वादे हमने किए हैं वो पूरा करेंगे।

इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि हम कल अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे और जैसा वह करेंगे उसी के हिसाब से आगे कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम अपने अलांयस के सहयोगियों से पूछे बिना कोई भी बयान नहीं देंगे। राहुल ने आगे कहा कि हम कल इंडिया अलांयस के साथ बैठक करने जा रहे हैं। हम अपने सभी गठबंधन के सहयोगियों का सम्मान करते हैं।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज देश में जो चुनाव नतीजे आए हैं ये जनता के रिजल्ट है, ये जनता की जीत है, लोकतंत्र की जीत है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हम पहले से कह रहे थे ये लड़ाई जनता और मोदी सरकार के बीच है।

उन्होंने कहा कि जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। हम इस जनमत को स्वीकर करते हैं। बीजेपी ने एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा, लेकिन उन्हें वोट नहीं मिला। ये उनकी नैतिक हार है। बीजेपी को इस चुनाव में नुकसान हुआ है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने शांति से चुनाव लड़ा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या-मोहनलालगंज, रायबरेली व गाजीपुर समेत यूपी की इन लोकसभा सीटों पर INDIA ने लहराया जीत का झंडा

भाजपा ने कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने से लेकर हमारे नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया, सरकारी मशीनरी ने हर जगह अवरोध डाला, लेकिन कामयाब नहीं हुए। हमने मंहगाई बेरोजगार, किसानों मजदूरों की बदहाली को केंद्रीय मुद्दा बनाकर जनता के सामने गए। पीएम मोदी ने जिस तरह का कैंपने किया वो इतिहास में याद रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो उन्होंमे झूठ फैलाया वो जनता ने याद रखा। खड़गे ने कहा कि लोगों को विश्वास हो गया था कि मोदी को एक और मौका मिला तो ये हमला संविधान और लोकतंत्र पर करेंगे। यही वजह है कि वो अपनी साजिश में सफल नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें- एग्जिट पोल को मोदी मीडिया पोल बता राहुल ने कहा, जीतेंगे 295 सीटें