आरयू वेब टीम। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई अनुभवी और प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। जिसमें तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को टिकट मिला, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल और तमिलनाडु से भी उम्मीदवार घोषित किए हैं।
दूसरे उम्मीदवार वेम नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा गया है। राज्य में उनकी सक्रिय भूमिका और संगठन में पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। तेलंगाना की इन दोनों सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है और कांग्रेस को उम्मीद है कि दोनों उम्मीदवार आसानी से जीत दर्ज करेंगे।
वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वे पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और आदिवासी समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी उम्मीदवारी से आदिवासी वोट बैंक मजबूत होगा। हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध को टिकट दिया गया है। वे दलित समुदाय से आते हैं और राज्य में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगा, प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का आरोप पत्र किया जारी
साथ ही हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पार्टी के युवा चेहरों में शामिल हैं और राज्य की राजनीति में लगातार सक्रिय हैं। तमिलनाडु से कांग्रेस ने एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया है। दक्षिण भारत में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
गौरतलब है कि राज्यसभा की इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जिसमें देश के कई राज्यों की कुल 37 सीटों पर चुनाव होना है।




















