बसपा सरकार में मंत्री रहे सुभाष पांडेय ने थामा भाजपा का दामन

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी विधानसभा मतदान के बीच बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहे जौनपुर के वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय व हिन्दुस्तान किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सुभाष पांडेय ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। माना जा रहा है कि उनके भाजपा में आने से पार्टी को खासतौर पर जौनपुर जिले में अधिक मजबूती मिलने की संभावना है।

भाजपा की जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम तथा सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर कई दलों के नेता भाजपा में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह ने कहा, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए हूं तत्पर, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा इसी क्रम में बसपा सरकार में मंत्री रहे जौनपुर के वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भविष्य में काम करने का संकल्प कर रहें हैं।

भाजपा में शामिल होने वालों में सुभाष पाण्डेय के साथ ही मछलीशहर के विधायक व पूर्व मंत्री, हिन्दुस्तान किसान मंच से प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत तिवारी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- कई राजनीतिक पार्टियों के नेता व भोजपुरी फिल्‍मों की अभिनेत्री हुईं भाजपा में शामिल