अयोध्या में बोले अखिलेश, ये चुनाव लोकतंत्र व संविधान बचाने का

ढकेल दिया पीछे
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्यूरो, अअयोध्या/लखनऊ। एक तरफ यूपी में तीसरे चरण के लिए मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं चौथे चरण के लिए प्रचार ने पूरा जोर पकड़ लिया है। अखिलेश यादव ने रविवार को अयोध्या की एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। इस दौरान तंज कसते सपा सुप्रीमों ने कहा कि अंग्रेजी के एक अखबार ने बाबा जी का नया नाम बाबा बुलडोजर रख दिया है। साथ ही कहा कि जबसे हवा बदली है, भाजपा की भाषा भी बदली है।

अखिलेश ने कहा कि यूपी चुनाव में कौन-कौन से ये लोग मुद्दे ला रहे हैं। इस चुनाव में गंगा यमुनी तहजीब बनी रहेगी। साइकिल को ऐतिहासिक बहुमत से जीत दिलाईए। यह चुनाव सरकार बनाने का है, ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है, संविधान बचाने का भी ये चुनाव है। ये न केवल यूपी बल्कि देश को संदेश देने का काम करेगा। सपा मुखिया ने कहा कि यूपी को बदहाली से खुशहाली की और हम ले जाएंगे। यूपी में 11 लाख पद खाली हैं।

इससे पहले उन्नाव की रैली में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे लिए कहते हैं कि हम 12 बजे सोकर जगते हैं। क्या दुरबीन से देखते हैं। बाबाजी, हम भी देखते हैं कि उनके घर पर धुआं उड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र, बीएड, बीपीएड के हमारे साथियों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. 69000 भर्ती वालों को आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। हमारे बाबा सीएम ने नौजवानों के सपने तोड़ दिए। बाबा सीएम 24 घंटे काम करते है, इसीलिए इतने लोग बेरोजगार हैं।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोले अखिलेश, भाजपा को हराने के लिए समाजवादियों ने लिया अन्‍न संकल्‍प, गर्मी निकालने वाले की निकली भाप

अखिलेश ने कहा कि यूपी का विकास भाजपा ने रोका है। इनका हर वादा जुमला निकला। इन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। कोई फसल एमएसपी पर खरीदी हो तो बता दो आप। ठंडे हो गए भाजपा वाले, जैसे-जैसे वोट पड़ रहा है इनके नेता सुन्न पड़ते जा रहे हैं, जिस समय उन्नाव की जनता वोट डालेगी ये लोग शून्य हो जाएंगे। अंतिम चरण में भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे। अगर भाजपा दोबारा आ गई सत्ता में तो 200 रुपए में पेट्रोल बेचेगी याद रखना। ये लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे। पहले और दूसरे चरण के बाद ये ठंडे पड़ गए। और जब बांगरमऊ वाले वोट डालेंगे तो जो धुआं उड़ाते हैं वो धुआं हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- EVM में गड़बड़ी को लेकर सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत