सपा ने तेज कि विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, “नरेश उत्‍तम ने कहा, भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी जनता”

नरेश उत्तम पटेल
सपा कार्यकर्ताओं से बात करते नरेश उत्तम पटेल।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्‍नाव व देवरिया के सपा नेता व कार्यकर्ताओं से उपचुनाव की तैयारी में जुटने का मंत्र दिया है।

नरेश उत्‍तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से जनता परेशान हो चुकी है। आप हर संभव तरीके से जनता का दुख-दर्द बांटें और भाजपा सरकार की कारस्‍तानियों के बारे में भी उन्‍हें बताएं।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का अफसरों को निर्देश, कोरोना मरीजों को मिलनी चाहिए सभी जरूरी सुविधाएं

प्रदेश अध्यक्ष ने उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा और देवरिया जिले की देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उपचुनाव को लेकर जिले के पदाधिकारियों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर प्रभारियों से बात करते हुए कहा कि योगी सरकार की गलत नीतियों के चलते संकट में है, अब उसे समाजवादियों से ही उम्मीद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा है। नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के किसान-नौजवान विरोधी कार्यों को उजागर करें। लोगों को सपा की नीतियों और अखिलेश यादव द्वारा सरकार के समय किए गए कार्यों को बताएं।

यह भी पढ़ें- मुलायम व अखिलेश के करीबी सपा नेता एसआरएस यादव की PGI में कोरोना से मौत

सपा के सभी नेता कार्यकर्ता प्रदेश में खाली विधानसभा सीटों पर संभावित उपचुनाव के साथ ही साल 2022 के आम विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट जाएं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए लोगों को भाजपा की झूठ और धोखे की राजनीति की सच्चाई बताएं। इसके अलावा चुनावों को जीतने के लिए आवश्‍यक रूप से बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाए।

इस मौके पर सपा मुख्‍यालय पर नरेश उत्‍तम पटेल के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार सिंह भी आज मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा उपचुनाव की आठ सीटों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, इन वरिष्‍ठ नेताओं की कमेटियां फाइनल करेंगी टिकट