मोदी-योगी सरकार के विकास विरोधी रवैये से टूट रहा जनता के सब्र का बांध: अखिलेश

(फाइल फोटो)।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आज मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधने के साथ ही जन विरोधी बताया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने हमला बोलते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों से जनता बुरी तरह से त्रस्त है। जनता के सब्र का बांध भाजपा सरकारों के विकास विरोधी रवैये से टूट रहा है। भाजपा का जन विरोधी एजेंडा अस्तित्वहीन होने में अब देर नहीं होगी। निकाय चुनाव के नतीजों के जरिए से भी दूरगामी राजनीतिक संदेश मिल सकता है।

समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से नाराज

सपा अध्‍यक्ष ने अपने एक बयान में पत्रकारो से कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में घोर आक्रोश है। व्यापारी समाज अब भाजपा से खासतौर पर नाराज है। नोटबंदी के बाद जीएसटी ने उनके कारोबार को तबाह कर दिया है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। भ्रष्टाचार की रोकथाम की जगह उसका बोलबाला है। भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग निराश है। भाजपाईयों को तथ्यहीन बातें करने में दक्षता हासिल है, लेकिन अब वह सच पर पर्दा डालने में सफल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- विदेशी पीटे जा रहे कहां है एंटी रोमियो, योगी सरकार ने विकास कार्य भी रोका: अखिलेश

रिवर फ्रंट और जनेश्‍वर पार्क का रख रखाव भी नहीं कर पा रही सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार के विकास में मील का पत्थर है। गोमती रिवर फ्रंट और जनेश्वर मिश्र पार्क जैसे बेमिसाल स्थल भी हमने बनाए। भाजपा इन विकास कार्यों का रख रखाव भी नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें- योगीराज में अब फ्री में नहीं मिलेगी जेएम पार्क में एंट्री, एलडीए ने शुरू की तैयारी!

बंद कर दी जनहित की योजनाएं

एक बार फिर अपने काम बोलता है नारे को बुलंद करते हुए अखिलेश ने दावा किया कि सपा सरकार के काम हमेशा बोलते रहेंगे। हमारी सरकार में सबके साथ न्याय किया गया। 55 लाख गरीब महिलाओं को 500 रूपए महीने समाजवादी पेंशन मिल रही थी। भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया है।

समाजवादी सरकार में अपराध पर नियंत्रण के लिए 1090 वुमेन पावर लाइन और यूपी डायल 100 पुलिस सेवा की शुरूआत की गई थी। घायलों और प्रसूताओं के इलाज के लिए 108 और 102 एम्‍बुलेंस सेवा प्रारम्भ की गई थी। जनहित की इन तमाम योजनाओं को समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा भाजपा के झूठ से है सपा का मुकाबला