आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेरणा स्थल में हुए जल जमाव को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने भाजपा के नाम बदलने की राजनीति को लेकर भी तंज कसा और कहा कि नाम बदलने वालों के लिए ये सुनहरा मौका है।
सपा सुप्रीमो ने वायरल इंस्टा वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर साझाकर कहा, “अरबों की लागत से बने प्रेरणास्थल का नाम बदलकर ‘प्रेरणा जल-स्थल’ कर दें।” उन्होंने आगे भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भ्रष्टाचारी भाजपाइयों से आग्रह है कि कम-से-कम अपने महापुरुषों के प्रति तो ईमानदार रहें।”
अखिलेश यादव की ये टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब विभिन्न स्थानों और योजनाओं के नाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी होती रही है। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के नाम और उनसे जुड़े स्थलों के सम्मान को लेकर सवाल उठाया है।
यह भी पढ़ें- JPNIC की लीज पर अखिलेश ने पूछा भाजपा सरकार है या दुकानदार, सपा ने लगाएं गंभीर आरोप
दरसअल सोशल मीडिया पर प्रेरणा स्थल पार्क का एक रील तेजी से वायरल हो है,जो @MAURYAALKA के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक युवती पार्क में हुए जलजमाव को लेकर योगी सरकार से सवाल करने के साथ ही इंजीनियरों की योग्यता पर सवाल उठा रही है।




















