सपा के पूर्व सांसद सीएन सिंह कि लखनऊ के RML अस्‍पताल में मौत

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल
पूर्व सपा सांसद चंद्रनाथ सिंह, (फाइल फोटो।)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सपा सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह(65) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

चंद्रनाथ सिंह के मौत की पुष्टि उनके बेटे प्रशांत सिंह ने की। साथ ही उन्‍होंने मीडिया को बताया कि दोपहर पश्चात् शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सांसद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके एक बेटे प्रशांत सिंह उर्फ राजा भैया तथा बेटी पूर्णिमा सिंह है, जबकि पत्‍नी उषा सिंह सियासत में भी दखल रखती हैं। वहीं दूसरी ओर सपा के पूर्व सांसद के देहांत की जानकारी पर जौनपुर तथा प्रतापगढ़ के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थक व परिजनों में शोक की लहर छा गई है।

यह भी पढ़ें- सपा नेता व पूर्व मंत्री की KGMU में कोरोना से मौत

बता दें कि प्रतापगढ़ शहर के सीमावर्ती इलाके भदेसरा पृथ्वीगंज के रहवासी सीएन सिंह ने साल 1999 में जीत हासिल कर प्रथम बार मछलीशहर सीट पर सपा का परचम लहराया था। इस इलेक्शन में उन्होंने बीजेपी के दिग्गज तथा रामजन्मभूमि आंदोलन के लीडर रामविलास वेदांती को पराजित किया था। तब प्रतापगढ़ का पट्टी तथा वीरापुर विधानसभा इलाके मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में ही सम्मिलित था। वही समाजवादी पार्टी चीफ मुलायम सिंह के नजदीकियों में गिने जाने वाले सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में एमएलए भी रहे।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण कि कोरोना से PGI में मौत