#Budget2024: सोना-चांदी, मोबाइल, कैंसर की दवाएं समेत ये चीजें हुईं सस्ती, जानें क्या हुआ महंगा

बजट से सस्‍ता महंगा

आरयू वेब टीम। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में कई चीजों के दाम कम या अधिक हुए हैं। आइए जानते हैं कि बजट में कौन-सी चीजें महंगी हुई हैं और कौन-सी सस्ती।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर मरीजों को इलाज में बड़ी राहत दी है। मेडिकल में कैंसर से जुड़ी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इससे कैंसर का इलाज कुछ सस्ता होगा। सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर छह फीसदी कर दी है।

यह भी पढ़ें- बजट 2024 पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्‍त मंत्री सीतारमण को खिलाई दही-चीनी

इससे सोने और चांदी से बनने वाले गहने के दाम में भी कमी आएगी। इसके अलावा मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर भी टैक्स कम किया है। चमड़े से बनी वस्तुओं के साथ झींगा मछली के दाम में भी कमी आएगी।

क्या हुआ सस्ता-

कैंसर की कुछ दवाएं।

कैंसर इलाज के कुछ उपकरण।

सोना-चांदी।

प्लेटिनम।

मोबाइल फोन।

मोबाइल फोन चार्जर।

25 क्रिटिकल मिनिरल।

श्रिंप और फिश फिड।

इलेक्ट्रिक व्हीकल।

कपड़े।

चमड़ा।

एक्सरे ट्यूब।

सोलर सेल।

सोलर पैनल।

क्या हुआ महंगा-

एक नजर उन चीजों पर जिन पर ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे ये महंगी हो जाएंगी। टेलीकॉम उपकरणों पर ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है।

अमोनियम नाइट्रेट पर ड्यूटी दस दस प्रतिशत बढ़ाई गई।

कस्टम ड्यूटी 25 प्रतिशत बढ़ने से पीवीसी फ्लेक्स बैनर और महंगे हो जाएंगे।

टेलीकॉम उपकरणों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को पहले के दस प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया।

प्लास्टिक उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर 25 प्रतिशत बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- सीतारमण ने 7वीं बार पेश किया बजट 2024, रोजगार- कौशल व MSME, मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित