आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मेदांता पहुंचे। जहां सीएम ने अस्पताल में भर्ती सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर हाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में पूछा और जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद ओपी राजभर की ओर से जानकारी दी गई है। ओपी राजभर के एक्स पर सीएम योगी से जुड़ी फोटो पोस्टकर बताया गया कि सीएम योगी और संसदीय वित्त कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली है। मंत्री राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने आत्मीय स्नेह एवं संवेदनशीलता के साथ हालचाल जाना है। साथ जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामनाएं दी है।
साथ ही बताया कि इस अवसर पर मेदांता का वातावरण गहन आत्मीयता और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के लिए यह क्षण प्रेरणादायी और आश्वस्त करने वाला रहा कि जननायक सदैव अपने बीच ऊर्जा और संकल्प के साथ उपस्थित रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर ओपी राजभर स्थिति की जानकारी मिलने पर मतभेद भुलाते हुए मुख्तार अंसारी के बेटे और उनकी पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी अस्पताल पहुंचे और राजभर से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान अस्पताल में राजभर के बेटे ने तबियत के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद अब्बास अंसारी ने उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि राजभर और अंसारी दोनों ही महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियां हैं।
यह भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव पर बोले ओपी राजभर, ‘NDA सरकार में मिला हमारे समाज को सम्मान’
दरअसल, सुभासपा मुखिया ओपी राजभर की तबियत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। ओपी राजभर 21 सितंबर को दोपहर 3:55 बजे मेदांता के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उनकी जांच में माइनर स्टोक निकला हैं। उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप कुमार ठक्कर और डॉ. राकेश मिश्रा (न्यूरोलॉजी विभाग) की देखरेख में चल रहा है। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन फिलहाल उन्हें और बेहतर इलाज और नियमित निगरानी के लिए अस्पताल में ही रहने की सलाह दी गई है।




















