आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज हैं। इन खबरों का खंडन करते हुए राजभर ने दावा किया कि सपा गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है। सब चंगा सी (ठीक है)। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में वह सपा के साथ हैं।
आज मीडिया से बात करते हुए राजभर ने कहा कि आजमगढ़ उपचानव में सुहेलदेव पार्टी पूरी ताकत से समाजवादी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेगी। वह भारी मतों से चुनाव भी जीतेंगे। राजभर ने कहा कि कुछ लोग सपा गठबंधन टूटने की अफवाह फैला रहा है, लोग इस पर ध्यान न दें।
सुभासपा प्रमुख ने यह भी दावा किया की आजम खान और शिवपाल यादव की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कोई नाराजगी नहीं है। सभी विधानसभा में एक ही गोल में बैठते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तारीफ अगर शिवपाल करते हैं तो मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के हैं। मैं भी तारीफ करता हूं, लेकिन 69000 भर्ती में उन्होंने दलित और पिछड़ों का हिस्सा मारा यह भी कहता हूं।
कानपुर दंगा किसकी वजह से हुआ उसके बारे में क्यों बात नहीं हो रही?
राजभर ने कहा कि हमने प्रदेश के विकास के लिए सपा से गठबंधन किया है, इसलिए अगर किसी के मन में कोई भ्रम हो तो अपने मन से ये ख्याल निकाल दें। उन्होंने कहा कि कानपुर में दंगा किसकी वजह से हुआ उसके बारे में क्यों बात नहीं हो रही। उन्होंने सवाल किया कि नूपुर शर्मा को बीजेपी कब जेल भेजेगी।
यह भी पढ़ें- अखिलेश को ओपी राजभर की नसीहत, असफलता इस बात का इशारा, सफलता के लिए पूरे मन से नहीं किया प्रयास
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस है। आज ही के दिन विदेशी आक्रांताओं और अक्रमणकारी को ढेर किया था। महाराजा सुहेलदेव की याद में निर्णय लिया है की आज पूरे राज्य में सुहेलदेव विजय दिवस मनाएंगे और कहेंगे कि शाम को दस दिया जलाकर विजय दिवस मनाएं।




















