सिंबॉलिक पब्लिक इंपीचमेंट प्रोग्राम में बोले खड़गे, ‘CEC ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए

मल्लिकार्जुन खड़गे
जन-महाभियोग को संबोधित करते मल्लिकार्जुन खड़गे।

आरयू वेब टीम। वोट चोरी मामले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सिंबॉलिक पब्लिक इंपीचमेंट प्रोग्राम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों के वोट का अधिकार गंभीर खतरे में है। साथ ही मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में सरकार के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी जमकर हमला बोला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधन से पहली लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने इसकी अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज ये सभा सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन- महाभियोग की कार्यवाही के लिए बुलाई गई है। देश के करोड़ों लोगों के नाम अनुचित तरीके से मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, वहीं इस बारे में सवाल पूछने पर कोई जवाबदेही तय नहीं की जाती। इसलिए इंडिया गठबंधन द्वारा तय किया गया कि एक सभा बुलाकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग लाया जाए और उन्हें पद से हटा दिया जाए।

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार को कुर्सी से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में उमड़ा जनसैलाब, प्रियंका गांधी-नेहा बोरा की ढाल भी बनें राहुल गांधी

इसके बाद खड़गे ने कहा कि इस जन-महाभियोग का प्रस्ताव राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन के सामने रखेंगे और अपना वक्तव्य देंगे। अपने संबोधन के शुरुआत में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद कर मल्लिकार्जुन ने कहा कि नागरिकों के वोट का अधिकार गंभीर खतरे में है। आगे कहा कि वोट का अधिकार आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत है। वोट के अधिकार से सरकार बनती है और चलती है। जनता के इस अधिकार को बचाने के लिए हमलोग संघर्ष कर रहे हैं।

इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि आज मैं देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल जी की 151वीं जयंती और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ये दोनों ही महान राष्ट्रनिर्माता स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। इंदिरा गांधी जी को अपनी मृत्यु से पहले बहुत सी बातों का आभास हो चुका था। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी के कथन का उल्लेख किया।

पीएम और गृह मंत्री के आदेश पर काम कर रहे सीईसी

प्रोग्राम में मौजूद लोगों संबोधन कर खरगे ने कहा कि “भारत के संविधान में आर्टिकल-326 के तहत हमारे नागरिकों को जो वोट का अधिकार मिला, आज वह गंभीर खतरे में है। महात्मा गांधी जी, नेहरू जी, बाबा साहेब अंबेडकर जी, सरदार पटेल जी, मौलाना आजाद जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। इन महापुरुषों ने पहले हमें आजादी दिलाई, फिर लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान को बनाया। बाबा साहेब ने कहा था- वोट का अधिकार आम जनता की सबसे बड़ी ताकत है। इसी अधिकार से जनता सरकार बनाती है और हटाती है।लेकिन आज वह अधिकार खतरे में है, क्योंकि CEC ज्ञानेश कुमार सीधे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के निर्देश पर आयोग चला रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेगा INDIA, खड़गे ने किया आंदोलन का ऐलान