अयोध्या, लखनऊ, मथुरा, वाराणसी, मुरादाबाद, सहारनपुर नगर निगम पर BJP जीती, अलीगढ़, मेरठ की सीट पर बसपा का कब्जा

निकाय चुनाव परिणाम

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से पहले नगर निगम बने मथुरा के बाद अयोध्या में भाजपा ने जीत हासिल की है। मथुरा में बीजेपी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में ऋषिकेश उपाध्याय ने 44642 मत, वाराणसी में मृदुला ने 192188 मत, दोपहर में सहारनपुर से संजीव वालिया ने 121201 वोट पाकर जबकि मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल ने 94677 वोट हासिल कर भाजपा की ओर से मेयर पद की कुर्सी हासिल की।

यह भी पढ़ें- BJP की प्रचंड जीत पर बोले योगी, विरोधियों की आंख खोलने वाला है परिणाम

लखनऊ नगर निगम के लिए भाजपा की संयुक्‍ता भाटिया ने 377166 वोट प्राप्‍त विरोधियों को बड़े अंतर से हराया है। राजधानी में कुल 38.64 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का इस्‍तेमाल किया था। जिसमें से कुल 41.94 फीसदी वोट अकेले संयुक्‍ता भाटिया के खाते में आएं हैं।

यह भी पढ़ें- एक क्लिक पर जानें कितने वोट पाकर जीते बीजेपी के 14 व बसपा के मेयर पद के दो प्रत्‍याशी  

वहीं अलीगढ़ नगर निगम में बसपा ने जीत दर्ज की है। यहां मोहम्‍मद फुरकान ने सभी पार्टियों के प्रत्‍याशियों को हराते हुए 125682 वोट पाकर जीत हासिल कर बसपा का खाता खोला। मेरठ की सीट पर भी बसपा जीत हासिल किया, जबकि प्रदेश की कुल 16 नगर निगम के मेयर पद की सीट में से लखनऊ समेत 14 भाजपा के खाते में गयी हैं।

यह भी पढ़ें- इस वार्ड में भाजपा व कांग्रेस प्रत्‍याशी को बराबर संख्‍या में मिले वोट तो ऐसे हुआ फैसला

उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम के लिए प्रदेश के 75 जिलों में सुबह से ही मतगणना जारी हुई। शुरूआती दौर से प्रदेश की सत्‍ताधारी पार्टी बीजेपी एक बार फिर से विरोधी दलों से काफी आगे चल रही थी। जबकि कई जगाहों पर उसे सपा या कांग्रेस की जगह बसपा चुनौती देती हुई नजर आई। आरंभ में बसपा प्रदेश के 16 नगर निगम में से पांच पर बढ़त बनाएं हुई थी, जबकि भाजपा लखनऊ, वाराणसी मेयर पद के 11 उम्‍मीदवार आगे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें- बीजेपी की सुनामी पर मुख्‍यालय में जश्‍न, वीडियो में देखिए योगी का अंदाज

दोपहर होते-होते भाजपा ने अपनी रफ्तार बढ़ाई मेरठ समेत अन्‍य नगर निगमों पर बसपा को पीछे छोड़ते हुए मेयर के 14 पदों पर बढ़त बना ली। बाद में बसपा ने एक बार फिर वापसी करते हुए मेरठ पर एक बार फिर से बढ़त हासिल कर ली।

भाजपा को सपा व कांग्रेस की जगह बसपा को टक्‍कर देख अब लोग इसे बसपा के वापस फार्म में लौटने वाले संकेत मान रहें हैं। साथ ही भाजपा के जबरदस्‍त प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव में जुटने वाले योगी आदित्‍यनाथ को भी लोग पहली परीक्षा में पास होने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बैठक कर मायावती ने कहा BJP से रहें सावधान, निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को करें बसपा से बाहर

प्रदेश के 334 स्थानों पर एक साथ मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। वहीं जल्‍दी परिणाम हासिल हो इसलिए 11,200 टेबल व वोटों की गिनती के लिए 56 हजार कर्मी लगाए गए। इसके अलावा छोटी नगर पंचायतों के परिणाम सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो गए थे।

यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव की बैठक में बोले अखिलेश सपा की उपलब्धियों को घर-घर पहुचाएं कार्यकर्ता

इसके साथ ही मेयर व अध्यक्ष पद के लिए 6 हजार मतगणना टेबल, पार्षद व सदस्य पद के लिए 5,200 टेबल लगाई गईं हैं। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि नगर निगम के परिणाम 12 बजे से एक बजे के बीच आ जाएंगे। बाकी परिणाम भी अपरान्‍ह करीब चार बजे तक घोषित होने की उम्‍मीद हैं।

यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा अब कांग्रेस ने की निर्वाचन आयुक्‍त से जांच की मांग

बता दें कि राजधानी सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना की गयी। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला आज हो गया। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर की गयी।

यह भी पढ़ें- राज्‍य निर्वाचन आयोग से आप ने की मांग चुनाव परिणाम से पहले पूरी हो वोटर लिस्‍ट के गड़बड़ियों की जांच