पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ साइकिल से विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रहे राजभर को पुलिस ने रोका तो घर के बाहर धरने पर बैठे

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने आवास से सभी विधायको के साथ साइकिल,तांगा से विधानसभा पर प्रदर्शन करने निकले। उनके आवास के बाहर भरी संख्या में पहुंची पुलिस ने उनको जाने से मना किया। जिसपर पुलिस के साथ हुई नोकझोंक के बाद राजभर अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और उनके विधयक पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस को इसकी खबर लगते ही हरकत में आई पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें प्रदर्शन से रोका, जिसपर पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें शहर में धारा 144 लागू होने का हवाला दिया। इसके बाद उनके ज्ञापन को ले लिया गया। राजभर वापस लौट कर अपने आवास पर पहुंचने और धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें- तेल की कीमतों में एजाफा जारी, पहली बार 80 रुपए के उपर पहुंचा डीजल का दाम

इस दौरान राजभर ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को रोका जाए। राजभर ने कहा कि डीजल की कीमत बढऩे से किसानों की आमदनी पर फर्क पड़ रहा है। खेती के काम में भी महंगाई झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि तत्काल इस पर संज्ञान ले।

साथ ही ये भी मांग की कि पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों की हत्याओं एवं उत्पीड़न को रोका जाए। डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों को खाद-बीज व कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर दी जाएं।

यह भी पढ़ें- ओमप्रकाश राजभर की सीएम योगी से मांग, आजमगढ़ दलित उत्‍पीड़न की तरह प्रतापगढ़ मामले में दिखाएं सख्‍ती