CM केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में AAP ने लखनऊ में किया प्रदर्शन, लगाएं भाजपा मुर्दाबाद के नारे, ले गई पुलिस

आप का प्रर्दशन
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। आप ने कहा कि गुंडो की ओर से किये गये कायराना हमले पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं लखनऊ में जिला महासचिव अफरोज आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प हुई और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनको ईको गार्डेन ले गई।

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता दोषियों को सजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन को एडीसीपी लखनऊ ने लिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा डर गई है और अब वो आम आदमी पार्टी के सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने पर तुल गई है। पंजाब की जीत को भाजपा हजम नहीं कर पा रही है। यही वजह है वो कायराना हरकतें कर रही है।

दिनेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कल पुलिस की मौजूदगी में पुलिस के साथ भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने घर के सीसीटीवी तोड़े और सिक्योरिटी के बूम बैरियर तोड़े। उससे साफ होता है कि वो उनको नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वहां गये थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब फतह का जश्‍न UP के भी गांव-मोहल्‍ले में मनाएगी AAP, संजय सिंह ने कहा, जनता ने राष्‍ट्रीय विकल्‍प के रूप में चुना

साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब के नक्शे कदम पर चलने वाली और लोकतंत्र में विश्वास करने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी लखनऊ इस हमले की कठोर निन्दा करती है और राजपाल महोदया से ये मांग करती है कि दोषियों पर तुरंत कानूनी कार्यवाही करके उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया जाय।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव अफरोज आलम, तुषार श्रीवास्तव, सुभाषनी मिश्रा, ललित वाल्मीकि, शिवम,  राजीव पांडेय, आकाश मिश्रा, पंकज यादव, शादाब राइन, इरम, अमित चोपड़ा, सैयद मोहम्मद तकी,  आलोक सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, रानी कुमारी, रितु अग्रवाल, रीता सिंह, इस्मा, वीरेंद्र गुप्ता,जॉनी, पीके बाजपेई, मुकेश शुक्ला, ललित तिवारी,अनिल जैन, कृपा निधान, मोहम्मद शहीद, राम सागर शुक्ला, रवि प्रकाश सैनी, राजेश कुमार रावत, मोहम्मद मतीन, ललित तिवारी, अनिल जैन और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव पाण्डेय भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV कैमरे-सिक्योरिटी बैरियर तोड़े, सिसोदिया ने कहा भाजपा के गुंडों ने की तोड़फोड़