‘परिणाम देख चार घंटे बेहोश थे अखिलेश’, बंगाल चुनाव पर ओपी राजभर ने ली चुटकी

ओपी राजभर
प्रेसवार्ता में मीडिया से बातचीत करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बंगाल चुनाव के नतीजे के बाद एक बार फिर अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। राजभर ने चुटकी भरे लहजे में कहा कि बंगाल का रिजल्ट आया तो अखिलेश बेहोश हो गए, वह चार घंटे बेहोश रहे। अब इनको पता है कि इन्हें सत्ता में वापस आना नहीं है। ममता बनर्जी भी संविधान को नहीं मानती हैं। अखिलेश यादव भी नहीं मानते हैं, इसलिए कोलकाता पहुंचें हैं।

यह भी पढ़ें- पंचायती मंत्री ओपी राजभर ने कहा, EVM से नहीं, बैलेट पेपर से होगा पंचायत चुनाव, तैयारी है पूरी

सुभासपा प्रमुख ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब सबका यूपी पर फोकस होगा। एनडीए के गठबंधन मिलकर 2017 से बड़ी जीत हासिल करेंगे। साथ ही सपा मुखिया को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ममता दीदी के भाई अखिलेश यादव और गजब हैं। इनकी पीडीए की डेफिनेशन बार-बार बदल रही है। सत्ता मिली तो अल्लाह याद आएंगे। सत्ता गई तो पिछड़े दलित याद आएंगे। इनका पीडीए डिंपल और शिवपाल हैं। इन्होंने सड़क बनवाने में भी अपनी जेब भरी है। हमने जनता के पैसे से इनसे कम लागत में सड़क बनवाई।

जो वसूलीबाज ना हो वह सपाई हमारे…

साथ ही अखिलेश और राहुल की जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा राजभर ने कहा कि टीपू भैया पप्पू भैया के साथ मिलकर ख्वाब देख रहे हैं। माफिया खत्म मतलब सपा खत्म। ममता बनर्जी का हाल देखकर सपाई भी हमारी तरफ देख रहे हैं, जो वसूलीबाज ना हो वह सपाई हमारे साथ आ जाए। अभी कई सालों तक वसूली करने का मौका नहीं मिलेगा। जहां जीत जाते हैं, वहां सब ठीक है, जहां हारते हैं, वहीं गड़बड़ी बताते हैं। अखिलेश संविधान और पिछड़े दलित के नाम पर झूठ बोलना छोड़ दें।

दगे कारतूस को इकट्ठा करके क्या चल सकती गोली

इस दौरान सुभासपा मुखिया ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय सचिव आजमगढ़ के जावेद आलम हमारे साथ शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हमारे साथ आ रहे हैं। यह जो हमने पढ़ा है कि हमारे ऑफिस का टाइप है। अखिलेश यादव का सरकार में आने का ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा। सपा के संस्थापक सदस्यों की देन थी कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। दगे कारतूस को इकट्ठा करके क्या गोली चल सकती है। क्या इनकी केरल की सरकार वोट चोरी से बनी है। राहुल गांधी खुद सांसद हैं उनकी बहन सांसद हैं क्या वह वोट चोरी से बने हैं?

ममता बनर्जी ने लगाई चुनाव मैनेजमेंट एजेंसी

इस दौरान चुनाव मैनेजमेंट एजेंसी को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कोयला घोटाले के पैसे से बंगाल में ममता बनर्जी ने चुनाव मैनेजमेंट एजेंसी लगाई। वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजिन से गलौटी कबाब और अवधी बिरयानी को हटाए जाने पर विपक्ष के बयानबाजी पर टिप्पणी करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष केवल नॉनवेज खाता है इसलिए सवाल खड़े करता है। व्यंजन ऐसा होना चाहिए जो पूरा देश खा सके। चार महीना इंतजार करिए 2027 को लेकर सपा की स्थिति बताएंगे।

यह भी पढ़ें- ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, पत्‍नी के सम्मान के साथ खड़ा नहीं होने वाले क्‍या देंगे महिलाओं का साथ