आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रिश्तों को लेकर तंज कसा है। राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच खटपट शुरू हो गई है और ये ‘लड़कों की जोड़ी’ जल्द ही टूटने वाली है।
ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्टकर तंज कसते हुए कहा कि ‘अखिलेश जी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपकी आपके बॉस राहुल जी से खटपट शुरू हो है? ये लड़कों की जोड़ी टूटकर बिखरने वाली है। पता चला है कि राहुल जी को लगने लगा है कि यूपी में चाहे आपके साथ रहें या किसी और के, सरकार तो आनी नहीं है। इसलिए आपके भरोसे घनघोर बेइज्जती कराने से बेहतर है कि अपनी ताकत दिखाएं।’
वहीं सुभासपा प्रमुख ने संजय सिंह से अखिलेश यादव की मुलाकात को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘यही वजह है कि राहुल जी के सिपहसालार राय साहब से लेकर इमरान मियां तक सब आपको राजनीति सिखाने में लग गए हैं, जो कांग्रेस वाले कभी आपके पिता और चाचा जी के समय दरबार लगाया करते थे, आज आपको ही आंख दिखाने लगे हैं। सुनने में आ रहा है कि आजकल आपको झाड़ू से बहुत ज्यादा प्यार हो गया है। संजय सिंह को लेकर घूम रहे हैं। सही भी है अपने कटेगरी की ही पार्टी चुने हैं। जनता का धन लूटने के मामले में सपा की तरह ‘आप’ वाले भी राज्यस्तरीय खिलाड़ी हैं।’
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर ओपी राजभर ने अखिलेश से कहा, बहनों से वादा कीजिए आपके गुंडे नहीं रखेंगे गलत निगाह
इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल करते हुए ओपी राजभर ने कहा ‘खैर ये बताइए…कांग्रेस को तो 200? सीट देने की बात पर ही आप लोगों की हंफरी छूट रही थी? झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे…150 की 200? या अभी केवल लॉलीपॉप के भरोसे ही टहला रहे हैं?’




















