आरयू ब्यूरो, लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in व http://cbseresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर पोर्टल और उमंग ऐप से भी अपना 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा।
बात करें आंकड़ों की तो लखनऊ जोन का परिणाम इस बार 82.1 प्रतिशत रहा है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 प्रतिशत रहा, जो लड़कों के 82.13 प्रतिशत पास प्रतिशत की तुलना में 6.73 प्रतिशत अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत सौ प्रतिशत रहा।
ऐसे चेक करें नतीजे?
आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं http://cbse.gov.in http://results.cbse.nic.in
सीबीएसई कक्षा 12 के स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या, रोल नंबर/जन्म तिथि का उपयोग करें
सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा
सीबीएसई कक्षा 12 के स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव करें और इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
उमंग ऐप के जरिए सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड: डाउनलोड कैसे करें
गूगल प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें – पंजीकरण संख्या/मोबाइल नंबर
सीबीएसई 12वीं मार्कशीट पीडीएफ लिंक चुनें
सीबीएसई 12वीं मार्कशीट पीडीएफ स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
सीबीएसई 12वीं मार्कशीट पीडीएफ को सेव करें और इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें- CBSE के 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
उम्मीदवार डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12 का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को सबसे पहले स्कूल द्वारा दिए गए छह अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और कक्षा 12 के रोल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा।
फिर ओटीपी के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें। अब अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डिजिलॉकर में लॉग इन करें। अपना सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ ढूंढें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।



















