रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस परिवार का हिस्‍सा हैं, जब चाहें हो सकते हैं पार्टी में शामिल: राजबब्‍बर

राजबब्‍बर को सजा
राजबब्बर। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, 

आगरा/लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ चुनावी कार्यक्रम में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिखने को लेकर राज‍नीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं अकसर ही रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की चर्चा भी सुनने को मिल जाती है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को वाड्रा के राजनीत में आने को लेकर संकेत दिए हैं।

वहीं एक सवाल के जवाब में राजबब्बर ने मीडिया से कहा कि रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं। वह जब चाहें पार्टी में आ सकते हैं, उन्हें पार्टी में शामिल करने से कौन मना कर सकता है? इस दौरान प्रियंका पर पूछे गए सवाल पर राजबब्बर बोले कि प्रियंका गांधी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जिस दिन वो चुनावी राजनीति में उतरने का फैसला करेंगी, लोग उनका स्वागत करेंगे। वो जिस सीट से लडेंगी, जीत जाएंगी।

यह भी पढ़ें- सब्‍जबाग दिखाने वाले योगी सरकार के बजट में बेरोजगार, शिक्षामित्र व किसानों के लिए नहीं है कुछ: राजबब्‍बर

यहां बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर जनता के बीच आज आगरा में मौजूद थे। जहां उन्‍होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों का जिक्र किया। इस दौरान नगर निगम आगरा में बाबा साहब की जयंती समारोह में शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया।

यह भी पढ़ें- BJP सरकार ने अनुदेशकों को धोखा देकर किया खुदकुशी के लिए मजबूर: प्रियंका गांधी

वहीं दूसरी ओर राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने फतेहपुरसीकरी, प्रतीक बब्बर व कजरी बब्बर ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Video: कांग्रेस के रोड़ शो में लगे मोदी के नारे, तो प्रियंका गांधी ने फूल बरसाकर कहा और लगाओं