Video: कांग्रेस ने लॉन्‍च किया चुनावी अभियान का नारा ‘अब होगा न्याय’

अब होगा न्याय

आरयू वेब टीम। 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को अपने चुनावी अभियान का नारा ‘अब होगा न्याय’ लॉन्च किया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि समाज का हर वर्ग न्याय मांग रहा है। सरकार ने लोगों को सपने दिखा कर उसे चकनाचूर कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस ने ‘अब होगा न्याय’ का पोस्टर भी लॉन्च किया।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता कर इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ‘देश ने अच्छे दिन नहीं, खराब दिन देखे। देश की हालत खराब रही।’ यह घोषणा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कि कांग्रेस का अभियान ‘न्याय ’के आस-पास केंद्रित होगा।

यह भी पढ़ें- न्याय योजना: बदहाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है हमारा मकसद: राहुल

यह शब्द न केवल पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना के लिए है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रदान करता है। आनंद शर्मा ने कहा कि नौजवान, रोजगार के लिए न्याय मांगता है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग न्याय मांग रहा है। सरकार ने लोगों को सपने दिखा कर उसे चकनाचूर कर दिया है। शर्मा ने कहा कि समाज का हर वर्ग उत्पीड़ित हुआ है।

यह भी पढ़ें- #CongressManifesto2019: कांग्रेस का जन आवाज घोषणा पत्र जारी कर राहुल ने कहा गरीबी पर वार 72 हजार, जानें खास बातें

वहीं कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया ‘गरीबी पर वार होगा, सपना ये साकार होगा। कांग्रेस सरकार में, सशक्‍त गरीब परिवार होगा। इस थीम गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और अभियान वीडियो निखिल आडवाणी द्वारा फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें- वायनाड से नामांकन कर राहुल ने कहा, नहीं बोलूंगा CPM के खिलाफ