कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” में सोनिया गांधी की इंट्री, मां के जूते का फीता बांधते दिखे राहुल ने कही ये बात

सोनिया गांधी की इंट्री
भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी, राहुल व अन्‍य।

आरयू वेब टीम। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार को कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज इंट्री हुई है। उनके आने से कांग्रेसियों में खासा उत्‍साह दिख रहा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत जोड़ो  यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते भी दिखे। इस पल को कैमरे में कैद कर लोगों से सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जहां यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

वहीं अपने मां के साथ चलने की फोटो आज राहुल गांधी ने भी ट्विट का बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है। राहुल ने फोटो के साथ लिखा है कि, हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।

वहीं सोनिया गांधी के शामिल होने को लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।”

उल्‍लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा शुरू की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। सोनिया गांधी का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा, BJP-RSS ने फैलाई नफरत, भारत जोड़ो यात्रा देश बांटने वालों के खिलाफ

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे। कांग्रेस  का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

सोनिया गांधी की इंट्री