कांग्रेस का आरोप, कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही भाजपा

कमलनाथ सरकार
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। दिल्ली से सटे हुए गुरुग्राम के मानेसर के आइटीसी रिजॉर्ट में देखने बीती रात को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों को ‘जबरन’ होटल में रखने का आरोप लगाया है। आनन-फानन में कांग्रेस नेताओं ने ‘बचाव’ अभियान शुरू किया। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह देर रात आइटीसी ग्रांड भारत होटल पहुंचे। कल रात करीब दो बजे दोनों नेता विधायक रमाबाई के साथ होटल से बाहर आते हुए दिखे

कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों से संपर्क किया और जानकारी मिलते ही विधायक जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात आइटीसी रिजॉर्ट में जमकर ड्रामा चला। इस ड्रामे के बाद कमलनाथ सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी ने छह विधायकों को यहां से निकाला। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सादे कपड़ों में वहां पर हरियाणा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे जिनके साथ हाथापाई की नौबत तक आ गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति से मिल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की गृह मंत्री को हटाने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि बसपा की विधायक राम बाई को भाजपा का एक नेता सोमवार को चार्टर विमान में दिल्ली ले गया था। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारे दस विधायकों को भाजपा दिल्ली लेकर गई थी, जहां से भाजपा उन्हें बेंगलुरू ले जाने वाली थी। हालांकि छह विधायकों को निकाल लिया गया है, बाकी के विधायक जल्द ही वापस आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का पलटवार, अंग्रेजों के चमचों के कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी को प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं