नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया ‘वचन पत्र’, भाजपा पर भी बोला हमला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। नगर निकाय चुनाव के लिए
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने बुधवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र को ‘‘जनता को वचन’’ नाम दिया गया है। इस दौरान बृजलाल खाबरी ने कहा कि की सरकार ने प्रदेश में सौ स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए थे। क्या आज प्रदेश में लखनऊ, कानपुर जैसे शहर स्मार्ट सिटी बन गए हैं। आज प्रदेश के ग्राम पंचायतों में ना तो सड़के है, न बिजली है, न पानी है और ना ही बेहतर स्वास्थ सुविधामौजूद है। भाजपा के जुमलों से प्रदेश की जनता काफी परेशान है।

प्रेसवार्ता कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में अधिकतर नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों पर केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी काबिज है और हालात यह हैं कि सत्ताधारी दल ने बड़े-बड़े वादे जनता से किये लेकिन वह सभी खोखले साबित हुए हैं। नगरीय क्षेत्रों में चाहे कूड़ों का अम्बार हो, अशुद्ध पेयजल हो, छृट्टा जनवर हों, बजबजाती नालियां हो, अंधेरे में डूबी गलियां हों, सहित बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थय, सुरक्षा, भोजन, परिवहन, की भीषण समस्या से प्रदेश के नागरिक जूझ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इन सभी समस्याओं से आम जनता को निजात दिलाने के लिए अपना वचन देती है।

आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में जिन्होनें बार-बार बड़े-बड़े वादे किए है, लेकिन वह सब केवल कोरे कागज साबित बनकर ही रह गया है। एक ही बरसात में जहां सड़के बजबजा जाती हैं, हर कॉलोनियों में कूड़े का अंबार नजर आता है। छुट्टा जानवरों की अराजकता लोगों की जान के लिए आफत बनकर खड़ी है तथा अनियंत्रित पार्किंग और अनुचित प्रबंधन से शहर का माहौल बहुत सुविधाजनक दिखाई पड़ता है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी इन निकाय चुनाव में जहां भी जीत कर आएगी, वहां पर इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी। हम हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन, परिवहन आदि की हरसंभव आवश्यकता को पूरा करेंगे इसके लिए पार्टी पूरी तरह से वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश तीन तरीकों से बटा हुआ है। नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम। नगर निकाय चुनाव दूसरे नंबर की सरकार को चुनने का चुनाव होता है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में हमारा मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष जीतकर आता है। तो वहां पर ऐसा मॉडल प्रस्तुत करेंगे जो हकीकत में केवल कांग्रेस ही करके दिखाएंगी। सरकार के फेल होने पर जो तमाम कारण हैं, जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है।

घोषणा पत्र के मुख्य अंश-

नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में साफ-सुथरी सरके नालियां व गलियां होंगे।

प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

धार्मिक स्थानों एवं पार्कों का सुंदरीकरण करने के साथ ही सभी जगह पर पर्यावरण की उच्च गुणवत्ता का पालन किया जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हर नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में एक पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा. साथ ही इन पुस्तकालयों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर प्रकार के अखबार एवं पत्रिकाओं की व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़ें- सत्याग्रह कर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, सरकार क्यों कर रही अडानी का बचाव

छुट्टा जानवर से पूर्ण रूप से निजात दिलाने के लिए आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा।

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए समय-समय पर दवा एवं कीटनाशकों का नियमित रूप से छिड़काव कराया जाएगा।

नालियों में जलभराव ना हो, सड़के साफ सुथरी रहे इसके लिए जल निकासी का बेहतर प्रबंध किया जाएगा।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधीन आने वाले अस्पतालों, विद्यालयों को उच्च गुणवत्ता युक्त बनाया जाएगा।

रेवाड़ी, ठेला और सप्ताहिक बाजारों के लिए उचित स्थान का प्रबंध निशुल्क रूप से सुनिश्चित कराया जाएगा।

सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए भी एक ठोस व्यवस्था बनाया जाएगा।

ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों की फ्री उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, बैठक कर बनाई ये रणनीति