सत्याग्रह कर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, सरकार क्यों कर रही अडानी का बचाव

कांग्रेस का सत्याग्रह
प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अडानी ग्रुपी के कथित घोटाले व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर राजधानी लखनऊ के शहीद स्मारक स्थल पर सेवादल सदस्यों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व व सेवादल प्रदेश संगठक डा. प्रमोद पांडेय की अध्यक्षता में हुआ।

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी और अडानी के रिश्तों पर सवाल पूछा गया। सवाल में अडानी की शेल कम्पनियों में लगे 20000 करोड़ रूपए किसके हैं और कहां से आये और विपक्ष द्वारा जेपीसी मांग पर मोदी सरकार द्वारा अडानी का बचाव क्यों किया जा रहा है।

वहीं बृजलाल खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी के सवालों से भाजपा डर गयी है और अडानी के मुद्दे पर अपना मुंह छिपाए घूम रही है। आज केंद्र सरकार अनिर्णय की स्थिति में आ गयी है। वहीं हमला जारी रखते हुए भाजपा आज अपने स्थापना दिवस के दिन तमाम जुमले परोसती रही, जबकि देश में भयंकर बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, भुखमरी, सीमा की असुरक्षा, समाज में बढ़ती वैमनस्यता पर कुछ भी नहीं बोला यह उसकी जनविरोधी नीति और बेईमान नियत को परिलक्षित करता है।

साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है सड़क पर आवाज उठाने से रोका जा रहा। घर में रहने नहीं दिया जा रहा। सीबीआइ द्वारा विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है, कांग्रेस सेवादल लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए, अपने नेता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा और सवाल पूछता रहेगा हम डरने वाले नही हैं संघर्ष के लिए सदैव पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस ने किया संकल्‍प सत्याग्रह, प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

इस दौरान जय भारत सत्याग्रह में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, सेवादल के चारों जोन के अध्यक्षगण राजेश सिंह काली, अनिल देव त्यागी, सतीश बिन्द व लक्ष्मी नरायन दीक्षित, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, सेवादल की महिला विंग की कनिष्का रफेल, बेबी मिश्रा, पुष्पा गंगवार, सुशील तिवारी‘सोनू’, संजीव सिंह, उमर खान, गिरीश कांत, डा. शरद शर्मा, मो. आरिफ, आशुतोष गुप्ता, आशीष पाण्डेय, राम उजागर यादव, अरूण तिवारी, कौशलेश पाठक, अंशुल शर्मा, तौसीफ नकवी, कल्याण श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास, रवीन्द्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, जयशंकर दुबे, मोहम्म्द आरिफ व समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के संकल्‍प सत्याग्रह के बीच राहुल ने किया ट्विटर अकाउंट का बायो अपडेट, खुद को लिखा Disqualified MP