यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों में कांग्रेस ने वॉर रूम चेयरमैन का ऐलान

कांग्रेस

आरयू वेब टीम। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए कांग्रेस ने देश के पांच राज्यों में चुनावी वॉर रूम के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में अलग -अलग नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सचिन यादव को चुनावी वॉर रूम का अध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब में पूर्व आइएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को यह जिम्मेदारी दी गई है। गोवा में इमरोज खान, मणिपुर में बिस्वरंजन मोहंती और उत्तराखंड में कृष्ण सतरौड़ को वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें- भाजपा को झटका दे कांग्रेस में लौटे रामशरण नौटियाल ने कहा, देश में चल रही तानाशाही वाली सरकार

चुनावी वॉर रूम का काम चुनाव से जुड़ी तैयारियों को मैनेज करना होता है। इसके जरिए पार्टी प्रचार की प्लानिंग तैयार करती है, अलग-अलग नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाने का काम करती है। इसके अलावा चुनाव से जुड़ी जानकारी पर  हर तरह से नजर रखती है।

इन नियुक्तियों की मदद से कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड राज्यों में अपनी चुनावी तैयारियों और संगठन के काम को बेहतर तरीके से चलाना चाहती है।

यह भी पढ़ें- यूपी से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल, पूर्व मंत्री ने कहा, राहुल गांधी करते हैं मानववाद की बात