राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस ने किया “संकल्‍प सत्याग्रह”, प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

कांग्रेस का सत्यााग्रह
लखनऊ में सत्यााग्रह करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर आज कांग्रेस ने यूपी समेत देशभर में संकल्‍प सत्याग्रह किया। सूबे की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेतओं और भारी संख्या में कार्यकर्ता सत्याग्रह में शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष ने बृजलाल खाबरी ने कहा कि हम बापू की राह के अनुगामी हैं। इतिहास साक्षी है, हमारे सत्याग्रह के आगे ब्रिटिश शासन को भी झुकना पड़ा।

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही। इस तरह की कार्रवाईयों से कांग्रेस कमजोर नहीं होगी बल्कि और ताकतवर बनकर उभरेगी। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने दिल्ली में राजघाट के पर सत्याग्रह किया।

इस दौरान सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है, उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के संकल्‍प सत्याग्रह के बीच राहुल ने किया ट्विटर अकाउंट का बायो अपडेट, खुद को लिखा Disqualified MP

मोदी सरकार पर हमलावर प्रियंका गांधी ने कहा कि आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? प्रियंका गांधी ने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने एक भाषण दिया जिसके चलते उन्हें सजा हुई, लेकिन मोदी जी ने तो न जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए उन पर तो कब का मानहानि का केस लगाकर सजा देनी चाहिए थी।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी, ललित मोदी ओबीसी हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?

यह भी पढ़ें- मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी रद्द, “मैं हर कीमत चुकाने को तैयार