ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल

पुल से गिरी बस
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।

आरयू वेब टीम। उत्तराखंड में मंगलवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर पुल से करीब सौ मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जनभर से अधिक लोग घायल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची राहत-बचाव टीमें अभियान में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ सेवा की ये बस मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। तभी ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना पाकर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंचीं।

पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया। एसएसपी श्वेता चौबे के मुताबिक हादसे के बाद शुरुआती कार्रवाई में चार शव बरामद किए गए थे। इसके अलावा दो अन्य लोगों के खाई में गिरे होने की सूचना मिली थी। उन्हें बाहर निकालने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें- खाई में गिरी पेशावर जा रही बस, 40 यात्रियों की मौत, 11 घायल

खबर लिखे जाने तक बस से 20 घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 19 घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में कुछ की पहचान हुई है, जबकि अन्य कई जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर हादसे के कारणों की भी जांच में जुटी है।

इनकी हुई पहचान

प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान की गई है। जिनमें मोहम्मद वहाब अंसारी (22): पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड। राहुल कुमार (24): पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार। अभिषेक (28): पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंह नगर। प्रत्यूष (23): पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंह नगर। अर्जुन सौरन (34): पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड। बुधन मुर्मू (50): पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड। आयरा (3): पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम। नूर जहां (26): पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम। राजकुमार (32): पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड। जतिन (21): पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।पंकज नेगी (31): पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग। संतोष कुमार (38): पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार। वीरेंद्र सिंह (58): पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ओवरस्‍पीड प्राइवेट बस, 22 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 40 घायल