उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौट रहे पांच श्रद्धालुओं व पायलट समेत छह लोगों की मौत

हेलिकॉप्टर क्रैश
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। उत्तराखंड में जोशीमठ के पास शुक्रवार बड़ा हादसा हो गया है। बद्रीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमें पांच श्रद्धालु व हेलिकॉप्टर के पायलट समेत कुल छह लोग की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू अभियान चलाया।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांस भारत कंपनी का हेलिकॉप्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX बताया गया है, बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाई गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी सामने आई। हादसे में सभी श्रद्धालुओं की जान चली गई। घटना की सूचना पाकर जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

वहीं इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले पांच यात्रियों की पहचान प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा के रूप में हुई है। वहीं, हेलिकॉप्टर के पायलट की पहचान हिमांशु के तौर पर बताई गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- गंगोत्री के पास क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, छह श्रद्धालुओं की मौत

हादसे पर एविएशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ से एक बजकर 14 मिनट पर टेक ऑफ हुआ था। जब ये जोशीमठ रैली क्रॉस कर रहा था तो हमारे ट्रैकिंग सिस्टम से अचानक लापता हो गया। हमें उसका ट्रैकिंग करना और लोकल इंफॉर्मेशन भी कुछ रिसीव नहीं हो रही थी। सूचना के अनुसार, पैसेंजर मैनिफेस्ट के हिसाब से टोटल छह लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे। पायलट के अलावा जो पांच लोग थे वो सभी बैंगलोर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश के सियांग में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश