रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, महिला बच्चों समेत 13 की मौत

स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त
भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे।

आरयू वेब टीम। झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार भीषण सड़क हादसा हो गया है। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में महिलाओं बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे की अवाज पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को भी सोचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें एक घायल को इलाज के लिए अस्पतालें भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के नालंदा के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के पैंकी के पास स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे की आवाज पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रामगढ़ पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुरी तरह पिचक चुकी गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला। सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 13 को मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार मासूम बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत, आठ घायल

वहीं पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दी। इस भीषण हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक साथ 13 लोगों की मौत की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में भी परिजनों और परिचितों की भीड़ जुटने लगी।

इस संबंध में रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने मीडिया को बताया कि मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे। उन लोगों के पास से मिले आधार कार्ड से कुछ की पहचान हुई है। एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी: विंध्याचल से लौट रहे दर्शनार्थियों को ट्रक ने मारी टक्कर, सेल्‍फी ले रहे पांच दोस्‍तों की दर्दनाक मौत