विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत

तेज रफ्तार ट्रक
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।

आरयू ब्यूरो, वाराणसी। वाराणसी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। विंध्याचल से दर्शन कर वाराणसी की तरफ जाते समय रूपापुर स्थित ओवर ब्रिज पर स्कॉर्पियो खड़ी कर के सेल्फी ले रहे दर्शनार्थियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चार दर्शनार्थियों की मौके पर जबकि पांच की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। वही स्कॉर्पियो में सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा।

जानकारी के मुताबिक (वाराणसी) के शिवपुर थाना क्षेत्र के निखिल यादव उर्फ गोलू अपने सात अन्य दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से रविवार नवरात्रि अष्टमी के रात विंध्याचल दर्शन करने गए थे। सभी दोस्त दर्शन कर वापस वाराणसी की तरफ अपने घर लौट रहे थे। इस बीच मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो खड़ा करके चार दर्शनार्थी सेल्फी ले रहे थे। तभी प्रयागराज की तरफ से आ रही सेब से लदी एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दर्शनार्थी जिनकी पहचान किशन और आनंद के रूप में हुई लगभग दस फीट ऊपर उड़कर ओवर ब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरे। इस हादसे में आनंद, प्रदीप, आलोक और विध्वंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निखिल, किशन सावन और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार की पहचान निखिल के साथ प्रदीप सिंह (35) पुत्र योगेंद्र सिंह, आनंद यादव (26) पुत्र वनवासी यादव निवासी चमाव शिवपुर, आलोक मिश्रा उम्र (27) पुत्र अजय मिश्रा निवासी शिवपुर, विध्वंश यादव (30), सावन यादव (26) पुत्र संजय यादव निवासी मुंगेर (बिहार), किशन यादव उम्र (35) वर्ष पुत्र पारस यादव निवासी चमाव शिवपुर, राजकुमार यादव उम्र (36) वर्ष पुत्र शिव शंकर यादव निवासी लोहता के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत, अन्‍य युवकों की हालत गंभीर

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने परिचालक और ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। ट्रामा सेंटर में किशन की हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, 12 की मौत, 21 घायल, यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा