आरयू वेब टीम। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई। जिसमें से 15 से ज्यादा यात्री के घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे से मौके पर लोगों की अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से 30 यात्री सवार होकर केल्हारी की ओर जा रही थी। तभी सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन पुरुष दो महिलाएं और एक लड़की समेत छह यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें से 15 से ज्यादा यात्री के घायल हो गए। इनमे चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के मौके पर लोगों की अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ओवरस्पीड प्राइवेट बस, 22 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 40 घायल
वहीं डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से करीब 15 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में बस मालिक की भी मौत हो चुकी है।




















