कांग्रेस, सपा, बसपा व RLD के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा का दामन

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस, सपा, बसपा व रालोद के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इन नेताओं को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और ज्वाइनिंग कमेटी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय लोक दल के महामंत्री मुनिदेव शर्मा, पूर्व आइपीएस अधिकारी गुरुबचन लाल और समाजवादी पार्टी के फाउंडर मेंबर अटारी कुंवर बलबीर सिंह, बसपा के पूर्व विधायक झांसी निवासी कृष्णपाल सिंह, लखनऊ में एसएसपी रहे और डीआइजी पद से रिटायर बसपा नेता गुरुबचन लाल, राष्ट्रीय लोकदल के महामंत्री और बिजनौर निवासी मुनिदेव शर्मा शामिल हैं।

इसके अलावा बुलंदशहर के बसपा नेता वीर सिंह प्रजापति, सपा के संस्थापक सदस्य और हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू के दामाद कुंवर बलबीर सिंह चौहान, सीतापुर की सावित्री देवी और बुंदेलखंड के कारोबारी सुशील गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा व कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल कर बोले स्‍वतंत्र देव, आपकी मेहनत से बीजेपी की होगी सत्‍ता में वापसी

इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों से लोग भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की जीत 2017 से बड़ी होने जा रही है। दयाशंकर सिंह ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं से अपील की कि वे अपने-अपने जिलों में जिला अध्यक्षों से संपर्क करके पार्टी के काम में अभी से जुट जाएं और भाजपा को एक बार फिर से विधानसभा चुनाव 2022 में विजेता बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य की सियासत में दोबारा कमल का फूल खिलेगा।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, राम निरंजन समेत चार MLC भाजपा में शामिल