विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, राम निरंजन व रवि शंकर समेत चार MLC भाजपा में शामिल

राम निरंजन

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। बुधवार को सपा के चार विधान परिषद सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वालों में सपा के रविशंकर सिंह, नरेंद्र भाटी, सी.पी. चंद और रमा निरंजन शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार ने किए विपक्ष की सरकारों से कई गुना ज्यादा काम: केशव मौर्या

इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछले कई दशकों से सपा को ताकतवर बनाने वाले वफादारी निभाने वाले नरेंद्र भाटी आज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके आने से पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी मजबूत होगी। इसके अलावा बलिया से आने वाले रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ एक राजनीतिक परिवार से आते है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते और नीरज शेखर के भतीजे आज भाजपा में शामिल हो रहे है।

यह भी पढ़ें- ओपी राजभर का ऐलान यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-सुभासपा गठबंधन देगा मुख्तार अंसारी को समर्थन

स्वतंत्र देव ने आगे कहा कि गोरखपुर से सीपी चंद और रमा निरंजन भी आज पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इन सभी का स्वागत है। ये लोग भी पार्टी के कुनबे को बढ़ाएंगे। इन लोगों को पता है कि आज यूपी में कानून का राज है। आज सभी लोग सपा और बसपा को छोड़कर भाजपा की तरफ देख रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे है। गरीब के घर में आज खुशियां है। पीएम मोदी जैसा नेतृत्व हमें मिला है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आज अखिलेश यादव को नींद नही आएगी।

यह भी पढ़ें- बीजेपी के चचाजान ओवैसी ने कर ली यूपी में एंट्री, इन पर नहीं होता कभी कोई केस: राकेश टिकैत