यूपी में दो IPS अफसरों का तबादला, नोएड व कानपुर नगर के बदले JCP

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आइएएस के बाद मंगलवार को पुलिस विभाग में दो आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। कानपुर नगर और नोएडा में दो सीनियर पुलिस अधिकारियों को ज्वाइंट पुलिस कमिश्‍नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों के ट्रांसफर ऑर्डर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया हैं।

जारी की गई तबादला लिस्ट के मुताबिक आइपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक पुलिस कमिश्‍नरेट कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संकल्प शर्मा इससे पहले भी यूपी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, यूपी की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जननीति भारत पार्टी

वहीं आइपीएस अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्‍नर की जिम्मेदारी मिली है। संतोष कुमार जालौन जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन अब संतोष कुमार को कानपुर नगर भेजा गया है। कानपुर नगर बड़ा एरिया है, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अहम है।

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस विभाग में भी लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं। अब तक कई जिलों में बदलाव हो चुका है। माना जा रह है कि आने वाले दिनों में यूपी में बड़ी संख्‍या में अधिकारियों के ट्रांसफर होंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में 11 PCS अफसरों का तबादला, संजय कुमार बनें अपर नगर आयुक्‍त लखनऊ नगर निगम