देश पर अब मंदी का खतरा, छंटनी के चलते कर्मचारी दे रहें जान, मोदी सरकार दे ध्‍यान: मायावती

मंदी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। देश में मंदी के मंडराते खतरे के बीच शनिवार को उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा देश पर अब आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते छंटनी होने पर कर्मचारी जान देने को मजबूर रहे रहें हैं। मोदी सरकार को इसको गंभीरता से लेना होगा।

आज सोशल मीडिया के जरिए मायावती ने कहा कि देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव व हिंसा आदि की चिंताओं के बीच अब आर्थिक मंदी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है।

मायावती ने आगे कहा कि इससे व्यापारी वर्ग भी काफी दुखी व परेशान है। दूसरी ओर छंटनी आदि के उपायों के बाद से कर्मचारी आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं। केंद्र सरकार इसे पूरी गंभीरता से ले।

एम्‍स में भर्ती अरुण जेटली का जाना हाल, मांगी दुआएं

वहीं आज दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने बसपा सुप्रीमो पहुंचीं। इस बात की जानकारी भी ट्विटर एकाउंट के जरिए देते हुए मायावती ने बताया अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के साथ ही वहां मौजूद उनके परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें दिलासा दिया है। साथ ही उन्‍होंने कुदरत से प्रार्थना भी कि है कि अरुण जेटली जल्‍द से जल्‍द ठीक हो जाएं।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर पहली बार आईं मायावती तो ट्विटर पर कुछ घंटों में ही हो गए इतने फॉलोवर

बताते चलें कि लंबें समय के इंतजार के बाद सोशल मीडिया पर आईं बसपा सुप्रीमो आए दिन अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए भाजपा, कांग्रेस, मोदी व योगी सरकार के अलावा आरएसएस पर भी निशाना साधतीं रहतीं हैं। आज इसी क्रम में उन्‍होंने ट्विट करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

यह भी पढ़ें- जनहित से जुड़ी पत्रकारिता करने के लिए रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किए गए रवीश कुमार, केजीरवाल, प्रियंका व मायावती ने कहीं ये बातें