दो शिफ्ट में होंगे UP बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी बोर्ड एग्जाम
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा ऐलान कर दिया है। ये एग्जाम 26 जुलाई से आयोजित की जा रही हैं। शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों क्लासों की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शनिवार से दो शिफ्ट में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जारी निर्देश के मुताबिक 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर कड़ी सुरक्षा की गई हैं। इस बार मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। वहीं चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षार्थियों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- 13 मई से तीन जून तक होंगा CUET एग्जाम, NTA ने जारी की इंटीमेशन स्लिप 

बता दें कि पहले यह परीक्षा 19 जुलाई 2025 को निर्धारित थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण इसकी तिथि में बदलाव किया गया था। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट http://upmsp.edu.in पर जारी किए गए थे। स्कूल से इन्हे लिया जा सकता है। ये एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए एक मौका है, जो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास में अपने मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें- यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 27 से शुरू होगी काउंसिलिंग