दुलारचंद मर्डर केस में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

अनंत सिंह
अनंत सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वे दुलारचंद यादव मर्डर केस में पटना के बेऊर जेल में बंद थे। अब बेल मिलने के बाद विधायक अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं।

दरअसल मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अभी हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान जेल से आकर वोट दिया था। उस समय उन्होंने बड़ा ऐलान किया था कि अब उनका बाल-बच्चा राजनीति करेगा। उस समय मीडिया ने उनसे सवाल किया था कि आप बाहर कब आ रहे हैं। आपके समर्थक उदास हैं। इस पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जवाब देते हुए कहा था, “कोई उदास नहीं है, हम आ रहे हैं। एक से दो महीने के भीतर।”

यह भी पढ़ें- दुलारचंद मर्डर केस में गिरफ्तार बाहुबलि अनंत सिंह को भेजा गया जेल

बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी। इसके बाद अनंत सिंह इस मामले में आरोपित बनाए गए थे। जेल में रहते हुए उन्हें चुनाव में जीत मिली थी। उनसे पहले उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक थीं।

यह भी पढ़ें- मोकामा फायरिंग केस में बाहुबली अनंत सिंह को भेजा गया जेल