दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सफाई कर्मियों को रौंदा, छह कर्मचारियों की मौत, पांच घायल

पिकअप ने रौंदा
घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़।

आरयू वेब टीम। हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब दस थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के इब्राहिमबास गांव के करीब सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। तभी अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए। वहीं पुलिस घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- मध्य-प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक-पिकअप को मारी टक्कर, पांच की मौत, 17 घायल

इस संबंध में पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हादसे में मारे गए कर्मचारियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पिकअप वाहन के चालक की तलाश और घटना की जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है घटना की जांच के बाद ही मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। इससे पहले भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते कई हादसे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- UP: कंटेनर-मैजिक की भीषण टक्कर में महिलाओं-बच्‍चे समेत सात की मौत, 13 घायल