आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर लोगों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। साध्वी ने भाजपा के कहने पर जहां अपना बयान वापस ले लिया है।
यह भी पढ़ें- बीजेपी में शामिल हुई साध्वी प्रज्ञा ने कहा चुनाव लड़ूगी और जीतूंगी भी, दिग्विजय सिंह से होगा मुकाबला
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की शाम राजधानी लखनऊ के हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर विरोध जताया। कैंडिल जलाकर प्रदर्शन करने के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ गाते हुए उन्हें याद किया।
यह भी पढ़ें- आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था, जिसका नाम है नाथूराम गोडसे: कमल हासन
बताते चलें कि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को कमल हसन के एक बयान के जिक्र पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त ही रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।
यह भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर उठा विवाद, भाजपा ने कहा साध्वी को मांगनी चाहिए माफी
कैंडिल प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सतीश अजमानी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, हनुमान त्रिपाठी, नईम सिद्दीकी, शिव पाण्डेय, गंगा सिंह, आरपी सिंह, आयाज खान ‘अच्छू’, रमेश मिश्रा, मुकेश सिंह चौहान, रफत फातिमा, सदफ जाफर, आरती बाजपेयी, सुशीला शर्मा, अंजुम खान, प्रदीप कनौजिया व अन्य मौजूद रहें।