जीत का श्रेय मोदी को देते हुए केशव मौर्या ने जनता को दिया धन्यवाद

केशव मौर्या

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में 302 सीटों पर आगे चल रही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष केशव मौर्या ने जनता का आभार प्रकट करने के साथ ही उसे धन्‍यवाद दिया है। आज सुबह लखनऊ पहुंचे श्री मौर्य ने कहा कि यह जीत राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में हुई है।

यह भी पढ़े- चैनलों के एग्जिट पोल में भगवा सब पर भारी

उन्‍होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि जनता ने उनकी सरकार के कार्यों पर अपनी मोहर लगाकर विरोधियों का मुंह बंद कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता के बारे में प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की है।

यह भी पढ़े- बोले केशव, ‘कल बुझ जाएगा सपा-कांग्रेस और बसपा की खिचड़ी वाला चूल्‍हा’

उन्होंने खुद के उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री  बनने की बात पर कहा कि इसके बारे में सब कुछ पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा।

यह भी पढ़े- अखिलेश ने विकास तो भाजपा-बसपा ने सांप्रदायिकता का लिया सहारा: नरेश उत्‍तम

श्री मौर्य ने कहा कि जनता ने मोदी की 2014 की लहर को 17 में दोहरा दिया है। अब 2019 के लोकसभा में भी यह जीत जारी रहेगी।