#UPMLCElection: अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जताया भरोसा, विधान परिषद का दिया टिकट

एमएलसी चुनाव

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी विधान परिषद के रास्ते सदन में भेजने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी की बैठक में स्वामी के नाम पर मुहर लग गई है। विधान परिषद में छह जुलाई को 13 सीटें खाली होने वाली हैं। इसमें भाजपा के तीन, सपा के छह, बसपा के तीन और कांग्रेस के एक एमएलसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी से एमएलसी चुनाव के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय हो गया है। जिसके बाद यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सात जून को नामांकन कर सकते हैं। विधान परिषद के लिए नौ जून तक नामांकन होंगे। दस जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद 13 जून नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी।

इन 13 लोगों का पूरा हो रहा कार्यकाल

गौरतलब है कि छह जुलाई को 13 लोगों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र चौधरी, केशव प्रसाद मौर्या, शतरुद्र प्रकाश, जगजीवन प्रसाद, अंतर सिंह राव, डॉ. कमलेश कुमार पाठक, रणविजय सिंह, बलराम यादव शामिल हैं। इसके अलावा दिनेश चंद्र, दीपक सिंह, सुरेंद्र कुमार कश्यप, राम सुंदर का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा उपचुनाव: भाजपा ने आजमगढ़ से निरहुआ तो रामपुर से घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा
विधान परिषद में भाजपा के 66 सदस्य

विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 66 है, जबकि सपा के 11 सदस्य हैं। छह जुलाई को विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। जिन 13 सीटों पर चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें- अटकलों पर लगा विराम, सपा ने आजमगढ़ से सुशील आनंद को बनाया उम्मीदवार