आरयू वेब टीम। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को दलितों के साथ होने वाले अत्याचार का मुद्दा उठाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि दलितों पर सदियों से अत्याचार हो रहा है। साथ ही कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। पहली भारत का संविधान, बाबा साहब अंबेडकर का संविधान , गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल का संविधान। दूसरा भाजपा और आरएसएस की विचार धारा। आज देश में जो भी राजनीति हो रही है वो इन दो विचार धाराओं के बीच हो रही है। हजारों साल से इस देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा की गई है।
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी ने आगे कहा, “संविधान के बाद ये अवैध है, लेकिन आज भी स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ कराया जाता है, झाडू पोंछा लगवाया जाता है।” साथ ही कहा कि आने वाली पीढ़ी के दिमाग पर इसका क्या असर पड़ेगा कि बच्चे देख रहे हैं कि दूसरे बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं, और जो झाड़ू लगा रहे हैं तो वो देख रहे हैं कि दूसरे बच्चे झाड़ू नहीं लगाते हैं। ये भारत की सच्चाई है।
राहुल गांधी ने कहा कि कुएं पर दलितों को पानी नहीं पीने देते हैं जिसके चलते उन्हें अपना खुद का कुआं खोदना पड़ा, क्योंकि उन्हें गांव के कुएं से पानी नहीं पीने दे रहे थे। चाय की दुकान पर दो तरीके के कप चलते हैं, एक शीशा का कप होता है जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है धोया जा सकता है, दूसरा पेपर या प्लास्टिक का कप होता है जिसे फेंक दिया जाता है। आगे कहा कि प्लास्टिक या पेपर वाला कप दलितों के लिए और कांच वाला दूसरे लोगों के लिए।
यह भी पढ़ें- जातिगत आरक्षण का विरोध करने वालों को मायावती ने दी नसीहत, राहुल गांधी व कांग्रेस को भी लपेटा
आगे कहा कि “बारात में जो खुशी का दिन होना चाहिए, उस दिन हजारों दलित जब घोड़े पर चढ़ते हैं तो हेलमेट पहनकर जाते हैं। उनपर पत्थर फेंके जाते हैं उन्हें मारा जाता है, धमकाया जाता है पीटा जाता है।” राहुल गांधी ने कहा कि ये हिंदुस्तान की सच्चाई है। ये उत्तर प्रदेश की सच्चाई है, उत्तर भारत की सच्चाई है। इसे आप शहरों में गांव में देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जितनी बुलंद आवाज होती है, जितना कामयाब दलित व्यक्ति होता है उतनी ताकत से उसपर हमला किया जाता है। हर रोज करोड़ों लोगों पर आक्रमण होता है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार की विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा है मणिपुर हिंसा




















