चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, विधायक बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य

भाजपा को बड़ा झटका

आरयू वेब टीम। उत्तराखंड में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जानता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, उनके पुत्र संजीव आर्य समेत कई नेता सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। यशपाल आर्य इस समय उत्तराखंड सरकार में परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग के मंत्री हैं।

दोनों नेताओं ने दिल्ली में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में उपचुनाव से पहले भाजपा को झटका, बाबुल सुप्रियो ने थामा TMC का दामन

बता दें कि यशपाल आर्य की बीते कुछ समय से लगातार पार्टी से नाराज होने की खबरें आ रही थीं। उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी हुई थी। यशपाल और उनके बेटे संजीव साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी की सरकार बनने के बाद यशपाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में भाजपा को झटका दे विधायक तन्मय घोष हुए TMC में शामिल, कहा, BJP करती है प्रतिशोध की राजनीति