किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी के लिए प्रियंका ने लिखा यूपी के सीएम को पत्र

दलित छात्र की मौत
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गन्ना और धान की कीमतों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक लेटर लिख कर कहा है कि सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य में पिछले सत्र की तुलना मे कोई बढोत्तरी नहीं की गयी है, जबकि इस दौरान खाद की कीमते दोगुनी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- बोलीं प्रियंका, किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही बीजेपी सरकार

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि बिजली बिल में भी बढोत्तरी हुयी है और निराई गुढ़ाई में मजदूरी भी बढ़ी है। इन सबसे फसल की लागत मे इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कमोवेश यही हाल धान की फसल का है। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1850 रूपये प्रति क्विंतल तय किया है। धान के किसानों की लागत भी लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- किसान की मौत पर प्रियंका का भाजपा सरकार पर हमला, घटना को बताया निंदनीय, परिवार के लिए कि मुआवजे की मांग

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान संकट के दौर से गुजर रहा है। गन्न किसानो का हजारों करोड़ रूपये का बकाया भी है। अन्नदाता के दर्द और उनके संघर्ष को समझते हुए सरकार का कर्तव्य है कि उन्हे उनकी फसल के उचित दाम दिये जाएं। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि सरकार जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठायेगी।

यह भी पढ़ें- आर्थिक मंदी, किसान व बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर