जामिया गोलीकांड पर प्रियंका का PM मोदी से सवाल, हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के

हाथरस में हैवानियत

आरयू वेब टीम। जामिया फायरिंग को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंन कहा कि बीजेपी के मंत्री गोली मारने के लिए उकसाएंगे तब ये सब होना मुमकिन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर कहा कि, ”जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?”

यह भी पढ़ें- जामिया यूनिवर्सिटी के पास हो रहे CAA के खिलाफ मार्च में बंदूक लेकर घुसा युवक, फायरिंग कर बोला ये लो आजादी देखें वीडियो

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह आरोप भी लगाया कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने के बाद अब यह सरकार देश को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ जामिया में जो हुआ है वह नफरत के माहौल का प्रकटीकरण है। दिनदहाड़े और सैकड़ों लोगों के सामने गोलीबारी यह दिखाती है कि माहौल विषैला हो गया है।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘जिस घृणा ने महात्मा गांधी की जान ली, आज वह घृणा भारत की सत्ता पर काबिज है। राष्ट्रीय राजधानी में जो घटनाक्रम हुआ है, वह इस बात को प्रमाणामित करता है। सुनियोजित तरीके से वही माहौल बनाया जा रहा है, जिसके खिलाफ लड़ते-लड़ते महात्मा गांधी ने जान दे दी।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या यह पूरे देश के ध्रुवीकरण का प्रयास है ? क्योंकि सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि अर्थव्यवस्था का क्या होगा? या फिर यह दिल्ली चुनाव के लिए है?’’

यह भी पढ़ें- EC का भाजपा को आदेश: विवादित बयान देने वाले अनुराग ठाकुर व प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाएं