गुजरात में कांग्रेस को दूसरा झटका, विजापुर से विधायक चावडा ने दिया इस्तीफा

सीजे चावडा

आरयू वेब टीम। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को गुजरात में दूसरा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेहसाणा जिले के विजापुर से विधायक सीजे चावडा ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी को सौंप दिया। चावडा के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

इससे पहले खंभात के कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने इस्तीफा दिया था। दो विधायकों के इस्तीफा कांग्रेस की विधानसभा में ताकत घट गई। पार्टी के पास अब 15 विधायक बचे हैं। 2022 के चुनावाें में पार्टी ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। वीजापुर से विधायक सीजे चावड़ा ने आज विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंपा। चौधरी ने तुरंत ही चावड़ा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें- प. बंगाल में लगा कांग्रेस को झटका, विधायक बायरन बिस्वास TMC में शामिल

चावड़ा पहले 2017 में गांधीनगर नार्थ सीट से जीतकर विधायक बने थे। वे विधानसभा में कांग्रेस को लीड कर रहे थे। कांग्रेस के दूसरी बार भरोसा जताने पर उन्होंने वर्ष 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में विजापुर से भाजपा नेता रमण पटेल को 7053 मतों से हराया था।

यह भी पढ़ें- नाराज विधायक चिराग पटेल ने विधानसभा से दिया इस्तीफा