हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को लगा झटका, छह बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस

आरयू ब वेब। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए छह बागी विधायकों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बागी विधायकों सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा के शामिल होने का ऐलान किया। बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस दौरान राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सुधीन शर्मा ने कहा कि हमने अपना वोट नहीं छुपाया है। हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्योंकि वो हमारे ही जिले के हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। ऐसी जानकारी है कि ये सभी आज दोपहर शिमला पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, अपमानित करने का लगाया आरोप

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में इस बागी विधायकों के भाजपा में शामिल किए जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली पहुंच गए हैं और इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की। विपिन परमार ने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में कांग्रेस को झटका, विधायक विजयधरानी भाजपा में शामिल